फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टीम ने गांव में पहुंचकर विकास कार्योर् की जांच की

टीम ने गांव में पहुंचकर विकास कार्योर् की जांच की

Wed, 12 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
टीम ने गांव में पहुंचकर विकास कार्योर् की जांच की
टीम ने गांव में पहुंचकर विकास कार्यों की जांच की
विज्ञापन

हल्दौर। ग्राम पंचायत अम्हेड़ा में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की खुली बैठक में टीम ने बारीकी से जांच की। ग्रामीणों ने जांच टीम से ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने जांच टीम से ग्राम प्रधान पर कुछ पात्र ग्रामीणों के शौचालय नहीं बनवाने का आरोप लगाया। टीम ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।

ग्राम पंचायत अम्हेड़ा के ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद फिरोज पर गांव में कराए गए विकास कार्यों में बरती गई अनियमितताओं की शिकायत डीएम को शिकायती पत्र देकर की थी। डीएम के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर जांच के लिए टीम जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र के नेतृत्व में गांव के प्राइमरी विद्यालय में पहुंची। खुली बैठक करके ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। गांव के मुन्नू, कृपा देवी, भगवती देवी, जगरोशन देवी, मोहम्मद अकबर, मतलूब अहमद आदि ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान ने रिश्वत लेकर अपने चहेतों के शौचालय बनवा दिए। जिससे उन्हें खुले में शौच करने को मजबूर है। ग्रामीण नफीस अहमद, मोहम्मद इरफान, अंसार अहमद, उस्मान अहमद आदि ग्रामीणों ने गांव में सोलर लाइट, मनरेगा द्वारा कराए विकास कार्य, निर्माण कार्य में प्रयोग की गई सामग्री की लागत का लेखा.जोखा, निर्माण कार्यों से टेंडर द्वारा पारित किए गए कार्यों की शिकायत टीम से की। इसके बाद टीम ने लोगों के घर-घर जाकर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनवाए गए नि:शुल्क शौचालयों समेत किए गए विकास कार्यों की जांच की। डीएम को भेजने की बात कही है। ग्राम प्रधान फिरोज ने गांव में पात्रों के 121 शौचालयों का निर्माण कराए गए हैं । टीम में पीडब्लूडी के जेई देवेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह व अम्हेड़ा चौकी प्रभारी एके कंबोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed