{"_id":"5bf461d5bdec2269717a36b5","slug":"121542742485-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर में शॉट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के घर में शॉट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कापी कारोबारी के घर मंगलवार की दोपहर शाट सर्किट से आग लग गई। जिससे बिजली उपकरण समेत तीन लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी अजय गर्ग का आंबेडकर पार्क के पास कापी का कारोबार है। मंगलवार की दोपहर उनकी पत्नी मृदुल गर्ग घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में थीं। बताया जा रह है कि दो बजे घर में काम करने वाली युवती माधवी किसी काम से दूसरी मंजिल पर बने कमरे में किसी काम से गई थी। जहां उसने कमरे से धुआं निकला देखकर शोर मचा दिया।
शोर सुनकर परिवार के लोग भी ऊपर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो आग लगी हुई थी। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल को सूचना दे दी गई। लेकिन, वह नहीं पहुंची।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना से मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा। पीड़ित परिवार ने करीब तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया है।