{"_id":"5b9958ad867a557ed5717103","slug":"121536776365-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के साथ हुई बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के साथ हुई बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल
धामपुर। क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से गन्ने और धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। तरकौला के रनजीत सिंह, मूलचंद सिंह, सलावा के अरविंद कुमार चौहान, मुनेश कुुमार, चाकरपुर के किसान भारत भूषण शर्मा, पंकज कुमार, अतुल कुमार, हरिराज सिंह का कहना है कि मंगलवार रात क्षेत्र में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। ऐसे में गन्ने और धान की फसल तेज आंधी के कारण खेतों में बिछ गई। पशु चारे की भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। ऐसा होने से गन्ने में वजन कम होने की आशंका बढ़ गई है। धान में इन दिनों बालियां निकल रही हैं। धान की फसल के गिरने से उपज पर भारी नुकसान होने की संभावना है। किसानों ने सरकार से भरपाई की मांग की है।