फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पंचायत उपचुनाव मतगणना में बना रहा रोमांच

पंचायत उपचुनाव मतगणना में बना रहा रोमांच

Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव मतगणना में बना रहा रोमांच
पंचायत उपचुनाव मतगणना में बना रहा रोमांच
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायत उपचुनाव की मतगणना में ग्राम प्रधान के लिए आखिर तक रोमांच बना रहा। बीडीसी की मतगणना कांटेदार रही।
ग्राम प्रधान पद के लिए धामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलेम सराय मे कुल 1609 मतों मे 1157 वोट पडे़। इनमें अनुज कुमार को 377 तथा प्रमोद कुमार को 743 वोट मिले। 37 मत निरस्त हुए। प्रमोद कुमार विजयी रहे। नजीबाबाद ब्लॉक की मोहम्मद अलीपुर परमा ग्राम पंचायत में 1171 वोटों में 802 पडे़। विजयी सुदेशना को 509 तथा पराजित बचन सिंह को 263 मत मिले हैं। 30 मत निरस्त हुए हैं।

अफजलगढ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाजीदपुर में कुल 1847 वोट मे 1383 वोट पडे़। विजयी परम सिंह को 746 तथा जसविंदर को 600 व सुमन को 15 वोट मिले हैं। 22 मत निरस्त हुए हैं। नूरपुर ब्लॉक की अस्गरीपुर ग्राम पंचायत मे 3700 मे 2379 वोट पडे़। विजयी उमा देवी को 959 , गुड़िया को 113, दुलारी को 463, सीमा ठाकुर को 776, सोनी को मात्र पांच मत मिले हैं। 63 मत निरस्त हुए हैं। बीडीसी के लिए हल्दौर ब्लॉक के वार्ड 59 में 1171 में 828 वोट पडे़। विजयी निशांत को 458 व रूपदेव क़ो 358 वोट मिले हैं। 16 मत निरस्त. हैं। वार्ड 100 में विजयी सोमदेव को 715 व सलेकचंद को 197 वोट मिले हैं। 21 मत निरस्त हैं। कोतवाली ब्लॉक वार्ड 144 से सपना देवी, किरतपुर वार्ड सात से अशोक, वार्ड 77 से महेश चंद निर्विरोध चुने गए हैं। जिले में 62 ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए हैं। मेंबर के 148 व बीडीसी का एक पद खाली रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed