{"_id":"5b7f056142c792467002311b","slug":"121535051105-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ पीड़ितों की मदद को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल बाढ पीड़ितों की मदद को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जनपद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है। रकम करीब बीस लाख रुपये होगी, जो मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी जाएगी। डीएम और एसपी ने सामाजिक संगठनों से भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
गुरुवार को डीएम हेमंत कुमार और एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि केरल में बाढ़ से आई तबाही से पीड़ितों की मदद के लिए सभी एसडीएम के अलावा पुलिस, बेसिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण, पंचायती राज, स्वास्थ्य और बिलजी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी स्वेच्छा से एक दिन का वेतन केरल बाढ़ पीड़ितों को देने का फैसला किया है। सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन 20 लाख रुपये होगा, जिसे मुख्यमंत्री राहत कोष खाते में जमा कराया जाएगा। वहीं जनपद के सभी समाजसेवी और स्वैच्छिक संगठनों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए कहा गया है। लोगों की सहायता राशि को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा।