{"_id":"5b6600fe4f1c1b572f8b8448","slug":"121533411582-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विधियों के आधार पर खेती करें किसान, चेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विधियों के आधार पर खेती करें किसान, चेतन
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि किसानों को कृषि विधियों के आधार पर खेती करनी चाहिए। जिससे उनकी आय दोगुनी हो जाएगी। सरकार किसानों के हित में योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गन्ने का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। सरकार पूरी तरह किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री शनिवार को शहर के एक मैरिज हॉल में हुए तिलहन कृषक मेला, कृषक गोष्ठी और स्वच्छ सर्वेक्षण स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार ने तीन करोड़ गैस कनेक्शन बांटे हैं। इतना हीं नहीं 2022 तक हर व्यक्ति का अपना मकान होगा। नए यंत्रों और नई विधियों का प्रयोग कर समय पर मिट्टी का परीक्षण कराना चाहिए। कम समय में तैयार होने वाली फसलों का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार सोलर पंप अलग-अलग जिलों में बांटे जा रहे है। अमरोहा जनपद 170 सोलर पंपों का लक्ष्य मिला है। इस साल 55 हजार 500 किसानों का 329 करोड़ का कर्ज माफ किया गया है। जबकि 600 की डिमांड जनरेट किया जाना बाकी है। सरकार ने तीन करोड़ शहरी और ग्रामीण गैस कनेक्शन बांटे हैं। 2022 तक हर व्यक्ति का अपना मकान होगा। कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला में स्थापित किया गया है। किसान किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी ले सकते हैं। अब तक 36 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान किया गया है। बाकी गन्ना का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। डीएम हेमंत कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सतप्रतिसत दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा। जब तक किसान जागरूक नहीं होगा तब तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलना मुश्किल है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार और किसान मौजूद रहे।
अगले साल अक्तूबर में शुरू होंगी सभी चीनी मिलें
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि अगले साल हर हाल में सभी चीनी मिलें अक्तूबर माह में शुरू कर दी जाएंगी। अमरोहा चीनी मिल का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है, निस्तारण होने के बाद तत्काल चालू कर दी जाएगी। जबकि हसनपुर मिल की क्षमता अगले साल से दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन
अगले साल अक्तूबर में शुरू होंगी सभी चीनी मिलें
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि अगले साल हर हाल में सभी चीनी मिलें अक्तूबर माह में शुरू कर दी जाएंगी। अमरोहा चीनी मिल का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है, निस्तारण होने के बाद तत्काल चालू कर दी जाएगी। जबकि हसनपुर मिल की क्षमता अगले साल से दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन