{"_id":"5b6354854f1c1b31388b4595","slug":"121533236357-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप, सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद। ग्राम प्रधान संघ ने ग्राम प्रधानों को उनके अधिकार सीमित रखने, पंचायत सचिव की मनमानी, कम मानदेय देने तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रधानों को समय से सूचनाएं न देने पर रोष व्यक्त किया। ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्याओं के संबंध में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
ग्राम प्रधान संघ की बैठक जिला उपाध्यक्ष सरदार हरपप्रीत सिंह संधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रोहिताश सिंह ने ग्राम प्रधानों के अधिकारों में कटौती और प्रशासन की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ग्राम विकास की शासन की योजनाओं के संबंध में ग्राम प्रधानों को समय से जानकारी उपलब्ध न कराने, सफाई कर्मचारियों की निष्क्रियता पर ब्लॉक द्वारा कार्रवाई न करने, पोषाहार वितरण धांधली पर अंकुश के लिए ग्राम प्रधानों को अधिकार न होने पर चिंता व्यक्त की। ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिवों की मनमानी और धांधली पर भी रोष व्यक्त किया। ग्राम प्रधान संघ की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। जिसमें शासन को ग्राम प्रधानों का मानदेय ग्राम पंचायत सचिव से अधिक दिए जाने, ग्राम प्रधानों को कम से कम पांच हैंडपंप लगाने का अधिकार देने, ठेकेदार द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों में ग्राम पंचायत निधि से जीएसटी की कटौती न करने, राशन कार्ड सूचि में पात्रों को शामिल करने, आवास योजनाओं का पात्रता के आधार पर गुणवत्ता के साथ क्रियांवयन कराने, ग्राम पंचायतों को अतिरिक्त सफाई कर्मचारी देने सहित कई मांगें शामिल की गईं। ग्राम प्रधानों की ओर से जिला महासचिव रोहिताश सिंह, अब्दुल हई, मो. खादिम, माजिद बेग, मो. जाहिद अंसारी, जागेश कुमार, हिमांशु राजपूत, धर्मपाल सिंह, कृष्णदेव, तपराज ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी को सौंपा।