फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई

किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई

Fri, 03 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई
बुरावली। भाकियू असली की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया रहा। वहीं दस अगस्त तक भुगतान कराने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव तरौली में ओमपाल सिंह के आवास पर बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित किया जाए। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान 10 अगस्त तक नहीं किया गया तो चंदनपुर चीनी मिल पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। कहा गांव में सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिसकी शिकायत जनसुनवाई केंद्र पर भी ठीक नहीं कराए गए। जनपद बुलंदशहर के गांव सोंजना रानी का बेटा ब्रह्मपाल सिंह भाटी 6 नवंबर 2017 को जम्मू कश्मीर के पुलगांव में आतंकवादी हमले में वीर गति को प्राप्त हो गया था। शहीद ब्रह्मपाल की याद में गंगा नदी पर बुलंदशहर और अमरोहा को जोड़ने वाला मांडू स्थल जो सोंजना रानी गांव के नजदीक है मांडू स्थल पर पक्का पुल बनवाने की मांग की। जिसकी घोषणा कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने शहीद को अंतिम यात्रा के समय कही थी। यदि पक्का पुल नहीं बना तो उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। गन्ने का मूल्य पांच सौ रुपये प्रति कुंटल रखा जाए। चौधरी सुरेंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी गई। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश सेठ और संचालन धनेश ठाकुर ने किया। इस मौके पर अनुज नागर, हरिनंदन सिंह, सतपाल सिंह, मनवीर सिंह, ब्रहम पाल सिंह, वीरपाल सिंह, हरीश शर्मा, पुखराज नागर, जयपाल सिंह, सुशील कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed