{"_id":"5b3fbce84f1c1bbf248b4f2a","slug":"121530903784-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन पर भी मिलता है उज्ज्वला योजना में कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन पर भी मिलता है उज्ज्वला योजना में कनेक्शन
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन पर भी मिलता है उज्ज्वला योजना में कनेक्शन
बिजनौर। उज्ज्वला योजना के कनेक्शन में सिलेंडर और चूल्हा लोन पर भी मिलता है। उपभोक्ताओं को ऐसे कनेक्शन पर शुरूआती सिलेंडरों की सब्सिडी कटती है। चूल्हे और सिलेेंडर की रकम पूरी होने पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाती है। अधिकतर उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं है।
बीपीएल परिवारों की श्रेणी में शामिल तथा सरकारी आवास योजनाओं के पात्रों के लिए उज्ज्वला योजना संचालित की जा रही है। योजना में बिना किसी सिक्योरिटी के उपभोक्ताओं को गैस चूल्हा और सिलेंडर दिया जाता है। उपभोक्ताओं को केवल इनकी ही कीमत देनी होती है। लेकिन उज्ज्वला योजना का कनेक्शन उपभोक्ताओं को लोन पर भी मिल जाता है। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं है।
इसके अंतर्गत उपभोक्ता को केवल फार्म भरना है और उसको उज्ज्वला योजना में एक सिलेंडर और चूल्हा मिल जाएगा। उज्ज्वला का सामान्य कनेक्शन लेने पर वैसे तो उपभोक्ता को इनके करीब 1600 रुपये देने होते हैं, लोन पर कनेक्शन लेने पर पैसे नहीं देने होंगे। पहला सिलेंडर लेने के बाद से उपभोक्ताओं को रुपये देने होंगे। उपभोक्ता को शुरू के दो तीन सिलेंडरों पर सब्सिडी भी मिलेगी। लेकिन इसके बाद के सिलेंडरों पर सब्सिडी उपभोक्ता के बजाए गैस एजेंसी के खाते में जाएगी। उपभोक्ता को निशुल्क दिए गए पहले सिलेंडर और चूल्हे की कीमत सब्सिडी में से काटी जाएगी। यह रकम पूरी होने के बाद उपभोक्ता को फिर से सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी। वीएसएम गैस एजेंसी संचालक निशा राघव के अनुसार पात्र परिवारों को लोन पर उज्ज्वला के कनेक्शन दिए जा रहे हैं।