{"_id":"5b3e6d134f1c1bfb7e8b4795","slug":"121530817811-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू का तहसील में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू का तहसील में धरना-प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू भानु का तहसील में धरना-प्रदर्शन
नजीबाबाद। भाकियू (भानु )ने तहसील में धरना दिया। गन्ना मूल्य भुगतान सहित किसानों की कई मांगों के संबंध में भाकियू ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम कार्यालय के निकट पंचायत कर धरना दिया। किसानों ने चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में विलंब करने पर चिंता व्यक्त की। भाकियू ने मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार सुरेश कुमार को सौंपा। जिसमें किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लेने, 60 वर्ष से अधिक के किसानों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा कराने की मांगें शामिल थीं।
किसानों के 10 सूत्री मांग पत्र में नहरों में तुरंत पानी छोड़ने, चीनी मिलों को निश्चित समय पर चलाने के लिए अभी से प्रबंध करने, हाइवे निर्माण में ली गई जमीनों का किसानों और भू-स्वामियों को उचित मुआवजा देने व बिजली अव्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। चौधरी विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों और आम लोगों की समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने, अनुसूचित जाति और जन-जाति के लोगों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन में रामकुमार, चौधरी धर्मपाल सिंह, ओजेश राजपूत, सईद अख्तर, रामकुमार सैनी, भूपेंद्र सिंह, जगत सिंह, अरविंद, शीशपाल, मानवेंद्र सिंह, विनित त्यागी, मो.इस्लाम, महिपाल, राजीव त्यागी, मामराज, देवेंद्र सिंह, रोबिन राणा, रफीउल्ला, महावीर सिंह पाल, आशु पठान, मलखान सिंह ने भाग लिया।