फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रीटमेंट प्लांट पर 24 घंटे रहेगी बिजली

ट्रीटमेंट प्लांट पर 24 घंटे रहेगी बिजली

Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रीटमेंट प्लांट पर 24 घंटे रहेगी बिजली
ट्रीटमेंट प्लांट पर 24 घंटे रहेगी बिजली
विज्ञापन

बिजनौर। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को जिला अस्पताल की तर्ज पर 24 घंटे बिजली मिलेगी। बिजली की लाइन खींचने का काम पूरा हो गया है। अगले महीने से ट्रीटमेंट प्लांट के चालू होने की उम्मीद हैं।

बिजनौर शहर में सीवर लाइन डालने का काम कई साल पहले पूरा हो गया है। ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए जगह नहीं मिलने से काफी दिनों तक ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का काम अटका रहा। हेमराज कॉलोनी के पास जगह मिलने के बाद ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया। शासन से धन नहीं मिलने के अभाव में ट्रीटमेंट प्लांट का काम अटका हुआ था। अब इसे पूरा कर दिया गया है। 24 घंटे जिला अस्पताल की तरह ट्रीटमेंट प्लांट पर भी बिजली रहेगी। बिजली के लिए ट्रीटमेंट प्लांट से लाइन खींचने का काम पूरा हो गया है। सीवर लाइन से भी प्लांट को जोड़ दिया गया है। ट्रीटमेंट प्लांट पर जो थोड़ा बहुत काम बचा था, उसे भी तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। अफसरों की मानें तो अगले महीने इसे शुरू कर दिया जाएगा। अफसरों की टीम की देखरेख में रात दिन काम निपटाया जा रहा है। काम अंतिम चरण में चल रहा हैं। नगर पालिका के जलकल अभियंता अजय गौतम के मुताबिक बिजली की लाइन खींचने का काम पूरा हो गया है। बाकी काम चल रहा है, अगले महीने से यह चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed