{"_id":"5b2a93e64f1c1bf86e8b8f8d","slug":"121529517030-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर भी प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर भी प्रशासन सख्त
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर भी सख्ती
नजीबाबाद। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पॉलीथिन का प्रचलन पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है। उधर, पंजीकरण बिना ई-रिक्शाओं का संचालन करने वालों के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया है। नगर में सार्वजनिक एलान के साथ नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
पॉलीथिन प्रतिबंधित होने के बावजूद नगर में धड़ल्ले से प्रयोग की जा रही थी। पूर्व में नगरपालिका और प्रशासन ने पॉलीथिन रोकने के लिए औपचारिक अभियान चलाए। हाल ही में नजीबाबाद में तैनात हुए एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने ओवर लोड खनन वाहनों पर शिकंजा कसने के बाद अब पॉलीथिन का प्रयोग पूर्णत: रोकने और ई-रिक्शा संचालन में मनमानी के खिलाफ अभियान छेड़ा है। एसडीएम ने पॉलीथिन बेचने वालों से तत्काल प्रभाव से पॉलीथिन की बिक्री रोकने के साथ नागरिकों से भी पॉलीथिन प्रयोग न करने का सहयोग मांगा है। एसडीएम ने पॉलीथिन पकड़े जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की सार्वजनिक मुनादी बुधवार को नगर में कराई। प्रशासन की ओर से नगरपालिका में पंजीकरण कराए बगैर चल रहीं ई-रिक्शाओं को भी जब्त करने का निर्णय लिया है। एसडीएम ने ई-रिक्शा चालकों से रिक्शा संचालन के साथ आईडी साथ रखने को कहा है।
एसडीएम ने 23 जून 2018 को प्रात: 10 बजे अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याओं के संबंध में थाना परिसर में आपात बैठक बुलाई है। बैठक में टैक्सी, बस, ई-रिक्शा स्वामियों और होटल स्वामियों को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन 23 जून 2018 की बैठक में कानूनी कार्रवाई से पूर्व एक बार पुन: नागरिकों से यातायात संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार तथा अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील करेगा।
विज्ञापन
नहीं माने तो नपेंगे कारोबारी
नजीबाबाद। चौक बाजार, कल्लूगंज, चौराहा जगन्नाथ, मछली बाजार सहित सार्वजनिक स्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर सामान रखने और अनाधिकृत रूप से दुकानों के बाहर फड़ लगवाने वालों पर भी प्रशासन ने शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की भी रणनीति तैयार कर ली है।