{"_id":"5b1193d94f1c1baf6e8b5ca3","slug":"121527878617-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे पेड़ पर बैठा रहा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंटे पेड़ पर बैठा रहा गुलदार
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। गांव पुरुषोत्तमपुर उर्फ थेपुर के जंगल में पानी दे रहे किसान पर एक गुलदार झपट पड़ा। किसी तरह जान बचाते हुए किसान ने शोर मचा दिया, जिस सुनकर आसपास काम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े तो गुलदार बान नदी के किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ की चोटी पर चढ़ गया। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। मगर, इसी दौरान कुछ युवकों के पत्थर मारने पर गुलदार पेड़ से कूदकर जंगल की ओर भाग गया।
गांव पुरुषोत्तमपुर उर्फ थेपुर निवासी कादिर अहमद और शकील अहमद शुक्रवार को बान नदी के किनारे स्थित अपने गन्ने खेत में पानी दे रहे थे। तभी एक कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार ने किसान की ओर झपट पड़ा। उसके शोर मचाने पर भाई शकील अहमद और पास में जंगल में काम कर रहे गांव चंदापुर निवासी कफील अहमद फावड़ा और डंडा लेकर दौड़े तो गुलदार बान नदी के किनारे खड़े लगभग 50 फीट ऊंचे यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया। इसकी सूचना वन विभाग और थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कोतवाली देहात पंकज तोमर, एस आई सत्येंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर रेंजर नजीबाबाद धीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और गुलदार को पकड़ने के लिए मंडावर क्षेत्र से पिंजरा मंगवाने के लिए टीम भेजी। उधर, पुरुषोत्तमपुर के जंगल में गुलदार होने की सूचना क्षेत्र के गांव बेगमपुर शादी, अकबराबाद, राजोपुर सादात, लालपुर, समसपुर खोड़ा, चंदूपुरा, गोपालपुर, सैदपुरी, कोतवाली, जगन्नाथपुर, गारवपुर आदि के सैकड़ों लोग मौके पर आ गए। करीब ढाई घंटे बाद नमाज पढ़ कर लौट रहे कुछ युवकों ने पेड़ पर चढ़े गुलदार को पत्थर मारने शुरू कर दिए। इससे गुलदार कूदकर चंदूपुरा और बाहुपुरा के जंगल की ओर भाग गया। इससे बाहुपुरा, चंदूपुरा, गोपालपुर, सैदपुरी, बेगमपुर शादी आदि गांव के किसान जंगल में जाने से कतरा रहे हैं।