{"_id":"5b04675f4f1c1bdf408b7063","slug":"121527015263-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहराता जा रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहराता जा रहा बिजली संकट
Updated Wed, 23 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में बिजली संकट भी गहरा गया है। रमजान माह के चलते रोजेदारों में हाहाकार मचा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने जनहित में विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
नजीबाबाद में 132 केवी विद्युत उप संस्थान से संबद्ध विद्युत उपकेंद्रों से अलग-अलग क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान काफी बढ़ने के साथ बिजली कटौती ने नागरिकों की समस्या और भी बढ़ा दी है। दिन में अधिकांश समय बिजली गुल रहने से क्षेत्रीय नागरिक और कारोबारी परेशान हैं। सेंट मैरी स्कूल के निकट रेलवे लाइन के नीचे केबिल फुंके हुए एक सप्ताह बीत चुका है, मगर विद्युत निगम इसमें सुधार नहीं करा सका है।
अलबत्ता नगर में गहराए बिजली संकट से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए विद्युत अधिकारियों द्वारा जीआईसी, कल्लूगंज और जाब्तागंज के ट्रांसफार्मरों का लोड साहनपुर बिजलीघर पर डाल दिया गया है। साहनपुर बिजलीघर पर विद्युत भार बढ़ने से बिजली संकट की स्थिति जस की तस बनी है। नगर क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग होने से जहां नागरिक परेशान हैं, वहीं साहनपुर में घंटों बिजली गुल हो रही है। उपभोक्ताओं अब्दुल कदीर, रियासत, आफताब, मो. इस्लाम, बिलाल अहमद का कहना है कि खासकर रोजा इफ्तार और सहरी के समय बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे रोजेदारों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उधर, एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन के नीचे फुंका केबिल बदलने के लिए रेलवे से अनुमति नहीं मिल पा रही है। दरअसल रेलवे द्वारा इस कार्य के लिए विद्युत निगम से राजस्व वसूल किया जाना है। राजस्व की गणना न होने के कारण कार्य अधर में लटका है। एसडीओ ने बताया कि जाब्तागंज में 400 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने, उच्च क्षमता की विद्युत लाइन बनाकर ट्रांसफार्मरों का लोड ट्रांसफर करने के कार्य में समय लगने से विद्युत संकट की स्थिति बन रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील करते हुए जल्द ही सुधार की बात कही।