{"_id":"5af493914f1c1b60098b94b5","slug":"121525978001-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईक सवार रोडवेज चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईक सवार रोडवेज चालक की मौत
Updated Fri, 11 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार रोडवेज चालक की मौत
नहटौर। गांव शादीपुर निवासी हरेंद्र शर्मा (55) उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में चालक था। वह बाइक से अपने घर जा रहा था। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर वीके इंटरनेशनल स्कूल के सामने बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक हल्दौर क्षेत्र के गांव कुंडा निवासी सचिन कुमार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। रोडवेज चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।