{"_id":"5af1e9414f1c1b3a0b8b8d76","slug":"121525803329-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान आने की आहट से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान आने की आहट से सहमे लोग
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूफान आने की आहट से सहमे लोग
बिजनौर। मंगलवार की रात तूफान आने की आहट से लोगों की सांसे अटकी रही। तेज हवा के झोके आते ही लोग अपने घरों में कैद हो गए। लोग अननी दुकानों के शटर गिराकर दौड़ पड़े। थोड़ी देर के लिए बूंदा बांदी भी हुई। सड़कों पर हवा चलते ही सन्नाटा पसरने लगा। रात करीब आठ बजे अचानक तेज हवा को झोके आने से लोग अपने घरों की ओर दौड़ पड़े। तेज हवा के साथ शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। लोग अपने घरों में कैद हो गए। तूफान आने के डर से सबसे ज्यादा आम के बाग की रखवाली करने वाले परेशान हैं। उन्हें डर है कि तूफान बची हुई आम की फसल को चौपट न कर दे। लोग भगवान से तूफान नहीं आने की प्रार्थना करते रहे। हवा के साथ आसमान में बिजली भी झलकती रही।