{"_id":"5aee036b4f1c1b5f098b83b6","slug":"121525547883-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर आए आमद करने वाले थाने का मुख्य आरक्षी को एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर आए आमद करने वाले थाने का मुख्य आरक्षी को एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
Updated Sun, 06 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। कोतवाली में तैनात हैड मोहर्रिर ने मेरठ अस्पताल में उपचाराधीन मोहर्रिर की आमद दर्ज कर दी। उपचार के दौरान मोहर्रिर की मौत हो गई। मोहर्रिर के उपस्थित हुए बगैर मनमाने तरीके से आमद दर्ज करने को लापरवाही मानते हुए एसपी ने आरोपी हैड मोहर्रिर को निलंबित कर दिया।
धामपुर कोतवाली में हैड मोहर्रिर के पद पर प्रवीण कुमार और मोहर्रिर के पद मनवीर सिंह की नियुक्ति थी। 30 अप्रैल को स्वास्थ्य खराब होने के कारण मनवीर सिंह अवकाश लेकर अपने घर गांव रसूलपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ चले गए। मनवीर का अवकाश तीन मई को पूरा हो रहा था। लेकिन इससे पहले ही उनकी मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, कोतवाली में तैनात हैड मोहर्रिर प्रवीण कुमार ने मनवीर के कोतवाली में उपस्थित हुए बिना ही तीन मई को दोपहर के समय उसकी आमद दर्ज कर दी। इस मामले को हैड मोहर्रिर ने देर रात तक दबाए रखा। मनवीर सिंह की मौत होने पर जब विभागीय अधिकारियों ने रिकॉर्ड तलब किया तो मामले का खुलासा हुआ। इस मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी उमेश कुमार सिंह ने हैड मोहर्रिर प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया।