{"_id":"5ae8b8cc4f1c1b350a8b78d9","slug":"121525201100-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदकालीन बुवाई में गन्ने की नई प्रजाति देंगी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदकालीन बुवाई में गन्ने की नई प्रजाति देंगी दस्तक
Updated Wed, 02 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। इस बार जिले में होने वाले शरदकालीन गन्ना बुआई में जिले में कई नई प्रजाति दस्तक देंगी। गन्ना विभाग ने जिले के कई किसानों को नए बीज की बुवाई कराई है। यह बीज शरदकालीन गन्ना बुवाई के समय किसानों को दिए जाएंगे।
जिले में 0238, 0239 आदि गन्ने की बादशाहत कायम है। इस गन्ने की प्रजाति से गन्ने का उत्पादन और चीनी की रिकवरी दोनों बढ़े हैं। जिले में ट्रैंच विधि से बोए गए का एक बीघा में औसत 180 क्विंटल प्रति बीघा तक निकला। करीब दस साल पुरानी होने के बाद 0238 प्रजाति अभी भी किसानों की पहली पसंद बनी हुई है। लगातार एक ही प्रजाति बार-बार बोई जाने पर इसका उत्पादन कम होने लगता है और गन्ने में बीमारी का प्रकोप भी बढ़ने लगता है। गन्ने के उत्पादन को बरकरार रखने व किसानों को नए बीज के लिए जागरूक करने के लिए गन्ना विभाग ने पहल कर दी है। बीते साल सितंबर से नवंबर तक जिले में बोए गए शरदकालीन गन्ने में विभाग ने किसानों को गन्ने की नई प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया है। इस साल जो किसान शरदकालीन गन्ने की बुआई करेंगे उन्हें यह बीज बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराया जाएगा। शरदकालीन गन्ने का उत्पादन व रिकवरी अधिक होती है और इसकी पर्ची भी मिल द्वारा जल्दी जारी की जाती हैं। इस वजह से किसान शरदकालीन गन्ने की बुआई पर जोर दे रहे हैं।
गन्ना विमभाग ने किसानों को कोसा 9293, 97222, 3220, 88, 118, 980, कोसा 8272, 3234, सीओ 980, 9191 आदि प्रजातियों के बीज दिए हैं।
जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह के मुताबिक किसानों को नई प्रजातियों के गन्ने के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। किसान फसल चक्र अपनाएं और खेत में गन्ने का बीज बदलकर बोएं।