{"_id":"5abe85f14f1c1bd8618b493a","slug":"121522435569-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने पर हंगामा
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। ग्राम रोशनपुर जागीर में ग्राम पंचायत की भूमि को ग्राम प्रधान की ओर से कब्जामुक्त कराए जाने पर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाकर शांत किया।
ग्राम पंचायत रोशनपुर जागीर में ग्राम पंचायत की जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने कूड़ी डाल रखी थी। ग्राम प्रधान काफी दिनों से उस जमीन को खाली कराने का प्रयास कर रहे थे। ग्राम प्रधान के कहने पर अधिकांश ने अपनी कूड़ियां वहां से उठा लीं, लेकिन विजयपाल ने कई बार कहने के बाद भी कूड़ी नहीं उठाई। ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को विजयपाल की कूड़ी के ऊपर मिट्टी डलवाकर वहां सफाई करा दी। इस बात से क्षुब्ध विजयपाल पक्ष की महिलाओं ने ग्राम प्रधान के घर के सामने कूड़ा डाल दिया। घर के सामने कूड़ा डालने का प्रधान ने विरोध किया तो दोनो पक्षों में कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हो गई । वहां जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विजयपाल का कहना है कि करीब 20 वर्षों से वह उक्त स्थान पर कूड़ा डालते आ रहे हैं। उधर, ग्राम प्रधान ने कूड़ियों के कारण गांव में गंदगी फैलने की बात कहते हुए ग्राम समाज की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।