{"_id":"5aa805024f1c1ba9758b54e1","slug":"121520960770-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेनी की सप्लाई ठप्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेनी की सप्लाई ठप्प
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नगीना। आजाद कॉलोनी में मंगलवार को दूसरे दिन भी पानी की सप्लाई ठप रही। इसके कारण कॉलोनीवासियों को भारी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। सरकारी नलों पर महिलाओं व बच्चों की पानी भरने के लिए लाइन लगी रही। ट्यूबवेल का फूंका हुआ ट्रांसफार्मर दूसरे दिन भी नहीं बदला गया।
करीब आठ हजार की आबादी वाली आजाद कॉलोनी में पानी की सप्लाई के लिए अलग से कालाखेड़ी रोड पर वाटर टैंक व ट्यूबवेल हैं। इसको बिजली की आपूर्ति अलग ट्रांसफार्मर से ग्रामीण फीडर से होती है। रविवार की शाम विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया। सोमवार से कालोनी में पानी की आपूर्ति ठप है। मंगलवार को भी कॉलोनी की महिलाओं को सरकारी नलों से पानी भरना पड़ रहा है। कॉलोनी की महिलाओं मनीषा जैन, संतोष राजपूत, मोनिका, पूजा, कमलेश, रितु, बबली शर्मा, अरुणा शर्मा, ज्योति, वीरो, सतीश राजपूत, जितेंद्र जैन, सचिन शर्मा, कुलदीप जैन आदि ने पालिका से नया ट्रांसफार्मर लगने तक जनरेटर से पानी की सप्लाई कराने की मांग की है।
विद्युत निगम के जेई डीके मौर्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए विभाग को डिमांड भेज दी गई है। नया ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार तक आने की संभावना है। पालिका की चेयरपर्सन ताहिरा बेगम ने कहा कि उन्होंने आजाद कॉलोनी में पानी की आपूर्ति ठप होने की जानकारी मिलते ही आज ट्यूबवेल पर जेनरेटर लगवाकर पानी की आपूर्ति सुचारु कराने के आदेश दे दिए हैं।