{"_id":"5aa41bf54f1c1bbf758b4ae4","slug":"121520704501-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करुणा सेवा संस्था की ओर से सेंट मेरीज मंडावली में कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करुणा सेवा संस्था की ओर से सेंट मेरीज मंडावली में कार्यक्रम आयोजित
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को बनाया जाए स्वावलंबी
मंडावली (बिजनौर)। करुणा सेवा संस्था की ओर से सेंट मेरी मंडावली में हुई संगोष्ठी में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए रचनात्मक कार्य करने का संकल्प लिया गया।
करुणा सेवा संस्था राजपुर नवादा की ओर से सेंट मेरी मंडावली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि तहसीलदार सुरेश कुमार ने महिलाओं से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, बेटियों को शिक्षित बनाने की सलाह दी। समाजसेवी लीना सिंघल और आशा रजा ने बताया कि महिलाओं के प्रति समाज की सोच तेजी से बदली है। चारदीवारी में कैद रहने वाली महिला आज हर मोर्चे पर खुद को मील का पत्थर साबित कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से शोषण का विरोध करने और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या बैंसी, फादर अज्जो की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया गया। नाजिया के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सिस्टर जस्सी, सिस्टर लाइजा, प्रीति, दीप्ति, अंकुर आदि रहे।