फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शेरगढ़ में सात लोगों ने नाम वापस लिए

शेरगढ़ में सात लोगों ने नाम वापस लिए

Thu, 25 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शेरगढ़ में सात लोगों ने नाम वापस लिए
प्रत्याशियों को आवंटित किए गए चुनाव चिह्न
विज्ञापन

अफजलगढ़/कादराबाद। किसान सेवा सहकारी समिति के डेलीगेट चुनाव को लेकर अंतिम सूची जारी का चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। शेरगढ़ समिति के एमडी गेंदा सिंह ने बताया कि नौ निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जांच के दौरान सभी वैध पाए गए। मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। अब 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। कादराबाद समिति के एमडी जसवंत सिंह ने बताया कि नौ निर्वाचन क्षेत्र के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान सभी वैध पाए गए। मंगलवार को सात प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद अब 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।


जांच के बाद तीन पर्चे निरस्त
कासमपुरगढ़ी समिति के आरओ विनोद कुमार ने बताया कि नौ निर्वाचन क्षेत्र के लिए 39 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान तीन पर्चे निरस्त हो गए। 36 पर्चे वैध पाए गए। मंगलवार को आठ प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिन्हें चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। वहीं निर्वाचन संख्या 05 रसूलपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने, एकल प्रत्याशी रह जाने के कारण परसन सिंह पुत्र पाखर सिंह ग्राम प्रेमपुरी, निर्वाचन संख्या 06 रेहड़ पिछडा वर्ग आरक्षित और एकल प्रत्याशी रह जाने के कारण गुरविंदर सिंह पुत्र चरन सिंह गांव देवानंदपुर गढ़ी, निर्वाचन संख्या 07 हरेवली महिला आरक्षित होने और एकल प्रत्याशी रह जाने के कारण रणजीत कौर पत्नी संतोख सिंह कुआंखेड़ा सहित तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध डेलीगेट घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed