{"_id":"5a3ff1d74f1c1bcf6d8b5faf","slug":"121514140119-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस व कार की टक्कर में शिक्षक की मौत,साथी शिक्षक घायल, रिपोर्ट कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस व कार की टक्कर में शिक्षक की मौत,साथी शिक्षक घायल, रिपोर्ट कायम
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज-कार की टक्कर में शिक्षक की मौत
शेरकोट (बिजनौर)। मनोकामना मंदिर के पास शनिवार रात उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मेेरठ के गांव फलावदा निवासी चरन सिंह ने बताया कि उसका 38 वर्षीय भाई अनिल सिंह और जिला सहारनपुर के गांव काकनपुर निवासी लखवीर सिंह दोनों कादराबाद के बीएसए इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। जब वह शनिवार देर रात मेरठ से कार से कादराबाद जा रहे थे तो उनकी कार और रोडवेज की बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घायल अनिल की कार में फंसकर दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से कार की खिड़की को तोड़ कर शव को बाहर निकाला। जबकि लखवीर सिंह को गंभीर हालत में धामपुर से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।