फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिला की मदद की गुहार को पुलिस ने ग्रामीणों को सौंपा

महिला की मदद की गुहार को पुलिस ने ग्रामीणों को सौंपा

Thu, 21 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
महिला की मदद की गुहार को पुलिस ने ग्रामीणों को सौंपा
नहटौर। थाने में मदद की गुहार लेकर पहुंची एक महिला को घंटों तक भटकना पड़ा। हल्का पुलिस ने मामले को गांव के मौजूदा लोगों के हवाले करते हुए महिला को टरका दिया। महिला ने थाने से जाने से इंकार कर दिया। महिला थाने में बैठ गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला नरसंगपुर के गांव खमरियां की एक महिला का कहना है कि उसकी शादी नहटौर थाना क्षेत्र के गांव अखेड़ा निवासी एक युवक से हुई थी। उसका पति उसे बेरहमी से पीटता है। बुधवार को भी उसके पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसका फोन भी छीन लिया गया। किसी तरह से वह थाने पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला थाने में पुलिस से मदद की गुहार लगाती रही, पर उसे थाने से टरका दिया। सिपाहियों ने गांव में अपने परिचितों को फोन करके महिला का निपटारा करने को कह दिया, लेकिन उसके साथ जाने तक की जहमत नहीं उठाई। घंटों तक महिला बाहरी होने का हवाला देते हुए थाने में इंसाफ की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। महिला ने बाहर आकर आपबीती बताई। महिला इतनी डरी हुई थी कि उसने घर जाने से इंकार कर दिया।महिला मदद की गुहार लेकर दोबारा से थाने पहुंच गई ।महिला ने बिना पुलिस के घर जाने से इंकार कर दिया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed