{"_id":"5a21b1214f1c1b69678bf7de","slug":"121512157473-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने नगीना में एक सदस्य लड़ाया , वह भी हारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने नगीना में एक सदस्य लड़ाया , वह भी हारा
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। नगीना पालिका अध्यक्ष पद पर शर्मनाक हार का सामना करने वाली भारतीय जनता पार्टी को सभासद के चुनाव में भी करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में नगीना के 25 वार्डों में से सिर्फ वार्ड नंबर 18 पर वंदना अग्रवाल को अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ाया था। यह वार्ड पार्टी के निकाय चुनाव के जिला समन्वयक प्रमोद चौहान व नगर समन्वयक लाला विनोद अग्रवाल का भी वार्ड है। लेकिन इस वार्ड में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। तथा निर्दलीय प्रत्याशी कमर बेगम ने भाजपा प्रत्याशी वंदना अग्रवाल यको हराकर भाजपा को सभासद के चुनाव में भी करारी शिकस्त दी।
नगीना में पालिका अध्यक्ष पद पर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाली ताहिरा खलील की डमी प्रत्याशी के रूप में खड़ी शमा परवीन को भी दो राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों से अधिक वोट मिल गए। शमा परवीन को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर 611 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी खेरून्नीसा को 150 व बसपा प्रत्याशी दयावती को मात्र 230 वोट ही मिल पाए, जबकि आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शबनम को केवल 98 मत मिले। शमा परवीन 611 मत लेकर चुनाव परिणामों में पांचवें स्थान पर रही।