{"_id":"5a1b06d64f1c1bc1678bdf6a","slug":"121511720662-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट समाज की बेटियों की उपलब्धि पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट समाज की बेटियों की उपलब्धि पर जताई खुशी
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक में मनुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने और तीन सगी बहनों कमला चौधरी, ममता चौधरी, गीता चौधरी के आईएएस बनने पर खुशी व्यक्त की गई। जिले में जाट समाज के बच्चों के प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर समाज की दावत करने व उनकी मां को एक लाख रुपये नगद धनराशि देने की घोषणा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि मनुषी छिल्लर और राजस्थान में जाट समाज की तीन बेटियों कमला चौधरी, ममता चौधरी व गीता चौधरी ने समाज का नाम रोशन किया है। इन्हीं के पद चिह्न पर चलकर बिजनौर के बच्चे नाम रोशन करेंगे। समाज की बेटियों ने पूरे देश की बेटियों के लिए उदाहरण पेश किया है। जिलाध्यक्ष एमपी सिंह ने घोषणा की कि बिजनौर में जाट समाज का जो भी लड़का या लड़की आईएएस, पीसीएस, आईपीएस, आईएफएस बनेगा, उसके सम्मान में एक दावत का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन बच्चों की मां को एक लाख रुपये की नगद राशि दी जाएगी। युवा जिलाध्यक्ष सुमित चौधरी ने बिजनौर से मेरठ राष्ट्रमार्ग की खराब हालत पर चिंता जताते हुए 31 दिसंबर 2017 तक इसे बनवाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। संचालन सुधीर कुमार ने किया। इस मौके पर हरपाल सिंह चेयरमैन, नागेश सिंह, सुधीर सिंह, अनिल कुमार ,धीर सिंह, अर्जुन प्रधान, पूनम चौधरी राकेश कुमार, प्रभा चौधरी, बलजीत शास्त्री, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।