{"_id":"59ce9c424f1c1ba2538b50c4","slug":"121506712642-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । रामलीला देखकर अपने घर जा रहे युवक की दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली शहर के गांव नवलपुर बैराज निवासी दीपक (18) पुत्र घसीटा बृहस्पतिवार की रात गांव हेमराज कॉलोनी में रामलीला देखने गया था। दीपक रामलीला देखकर करीब 12 बजे अपने घर साइकिल से लौट रहा था। दिल्ली पौड़ी मार्ग स्थित कोहली फार्म के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। दीपक के गांव का ही पिंटू बिजनौर से गांव जा रहा था। पिंटू ने सड़क पर दीपक का पड़ा देखा तो उसने पुलिस और दीपक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार युवक मजदूरी करता था।