{"_id":"59cbed214f1c1bdb538b4bc2","slug":"121506536737-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे नही लगवाने पर विद्यालयों नही बनेगे बोर्ड परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे नही लगवाने पर विद्यालयों नही बनेगे बोर्ड परीक्षा केंद्र
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी लगाओ, तभी मिलेगा बोर्ड का सेंटर
बिजनौर। सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाने वाले माध्यमिक विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा का केंद्र नहीं बनाया जाएगा। शासन ने इस बारे में डीआईओएस कार्यालय को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार के शासन ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहिन माध्यमिक विद्यालयों में 30 सितंबर तक सीसीटीवी कैमरे, उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए थे। कई विद्यालयों में अभी तक कैमरे और मशीन नहीं लगवाई है। अब शासन ने स्कूलों पर सख्ती दिखाते हुए निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, उन्हें बोर्ड परीक्षा का केंद्र कतई नहीं बनाया जाए। शासन का 30 सितंबर तक बायोमैट्रिक मशीन नहीं लगवाने पर भी कड़ा रुख है। आदेशों का पालन नहीं करने पर डिफाल्टर विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं कि प्रधानाचार्य 30 सितंबर तक कैमरे लगवाकर उनके सुचारु संचालन का प्रमाण पत्र डीआईओएस कार्यालय में जमा करा दें। डीआईओएस कार्यालय भी अपने स्तर से स्कूल-कॉलेजों की जांच कराएगा।