फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सीएमडी के आदेश पर गांवों में आज से लगेंगे विशेष शिविर

सीएमडी के आदेश पर गांवों में आज से लगेंगे विशेष शिविर

Fri, 08 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीएमडी के आदेश पर गांवों में आज से लगेंगे विशेष शिविर
नजीबाबाद । विद्युत निगम ने नजीबाबाद डिविजन के 10 गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर 445 नए कनेक्शन जारी किए। सीएमडी के आदेश पर एसडीओ के निर्देशन में तीन गांवों में शुक्रवार (आज) विशेष शिविर लगेंगे।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार, एसडीओ विकास कुमार, अशोक कुमार व राहुल गौतम के निर्देशन में नजीबाबाद डिवीजन के गांव अलावलपुर नैनू, लुकादड़ी, रायपुर, बिंजाहेड़ी, नांगल, भोगपुर, मार्कंडेयपुरम, कस्बा कोटरा, कोतवाली, मोहीद्दीनपुर में बृहस्पतिवार को विशेष शिविर लगाए गए। जिनमें कुल 445 नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। अब तक बिजली से वंचित उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन मिलने पर राहत महसूस की।
विज्ञापन

उधर, सीएमडी ने विद्युत निगम अधिकारियों के लिए आदेश जारी किया है। जिसमें 20 सितंबर तक प्रत्येक एसडीओ को अपने-अपने क्षेत्र में पांच विशेष कैंप लगाने के लिए कहा गया है। शिविर में विद्युत अधिकारियों द्वारा नए कनेक्शन जारी करने के साथ विद्युत बिलों में त्रुटियों को दूर किया जाएगा। साथ उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। शुक्रवार (आज) एसडीओ-प्रथम विकास कुमार की ओर से गांव पुरनपुर, एसडीओ-द्वितीय अशोक कुमार की ओर से गांव छकड़ा और एसडीओ नगीना राहुल गौतम की ओर से गांव किरतोनंगली में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed