{"_id":"594822874f1c1b69468b4785","slug":"121497899655-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेवली में गुलदार ने हमला कर बैल को जख्मी किया, कुते को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेवली में गुलदार ने हमला कर बैल को जख्मी किया, कुते को बनाया निवाला
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला
अमर उजाला ब्यूरो
हरेवली/ अफजलगढ़ (बिजनौर)।
हरेवली में रविवार रात गांव वाजिदपुर में गुलदार ने हमला कर गांव में बैल को जख्मी कर दिया। इसके अलावा गुलदार ने कुत्ते को अपना निवाला बनाया।
गांव वाजिदपुर के धर्मपाल सिंह ने बताया कि गुलदार उनके गांव में पिछले कई दिन से लोगों को दिखाई दे रहा है। जंगल में छिपे गुलदार ने मौका पाकर उनकी पशुशाला में बंधे बैल पर हमला कर दिया। हमले में बैल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके अलावा गांव के कृपाल सिंह के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। उधर, अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत है। किसान हिमंचल सिंह, कोमल, मुख्त्यार सिंह, गुरविंदर, शरीफ, शकील, रईस, मोहम्मद अली, राशिद, हनीफ आदि ने कहा कि दो दिनों से खेतों पर उन्हें लगातार गुलदार दिखाई दे रहा हैं। गुलदार के कारण दहशत में लोग खेतों में नहीं जा रहे हैं। इस संबंध में वन दरोगा जयपाल सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी है। शीघ्र ही समस्या का समाधान होगा।