फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   121 lakh loan disbursed to industries

उद्योगों के लिए 121 लाख का ऋण किया वितरित

Fri, 15 May 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
121 lakh loan disbursed to industries
उद्योगों के लिए 121 लाख का ऋण किया वितरित
विज्ञापन

बिजनौर। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 12 उद्यमियों को 121 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। उद्यमियों से कोई समस्या आने पर अफसरों से बात करने की अपील की गई।

कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग अमिता वर्मा रस्तोगी व अग्रणी जिला प्रबंधक जोगेंद्र ग्रोवर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना व एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत आवेदकों को ऋण वितरित किए। अमिता वर्मा रस्तोगी ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। उद्योगों से उद्यमियों को आमदनी तो होती ही है साथ ही बेरोजगारों को रोजगार भी मिलता है। किसानों को भी खेती के साथ-साथ दूसरे कामों की ओर रुझान बढ़ाना चाहिए। बताया कि युवाओं का रुझान अब उद्योगों की ओर बढ़ रहा है। अगर किसी को उद्योगों की स्थापना में समस्या आती है तो विभाग उनकी मदद करेगा। इस दौरान सहायक आयुक्त उद्योग जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed