फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   120 workers will go from house to house showing figures

धामपुर चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना सट्टा प्रदर्शन शुरू, 120 कर्मी डोर टू डोर जाकर किसानों को दिखाएंगे आकडें

Sat, 08 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
120 workers will go from house to house showing figures
घर-घर जाकर किसानों को आंकड़े दिखाएंगे 120 कर्मी
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना एवं चीनी, उ.प्र. लखनऊ के आयुक्त के आदेश पर गन्ना विभाग की ओर से पेराई सत्र 2020-21 में गन्ना सट्टा प्रदर्शन का काम शुरू कर दिया गया है। किसानों से अपेक्षा की गई है कि वे सट्टा प्रदर्शन का अवलोकन जरूर कर लें। यदि गलती है तो ठीक करा लें। सट्टा प्रदर्शन का कार्य 30 अगस्त तक हर हाल में पूरा होना है।

एससीडीआई अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सट्टा प्रदर्शन कार्य के लिए 120 कर्मियों को लगाया गया है। सभी कर्मियों को चीनी मिल धामपुर में प्रशिक्षण दे दिया गया है। प्रशिक्षण में महाप्रबंधक (गन्ना) कुलदीप शर्मा, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक ओपी वर्मा, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि., धामपुर मनोज कुमार कौण्ट और वे स्वयं मौजूद रहे हैं। पहली बार सट्टा प्रदर्शन 63 कालमों पर आधारित है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सट्टा प्रदर्शन डोर टू डोर जाकर होगा। पहले एक ही स्थान पर जाकर कर्मचारियों की ओर से कर दिया जाता था। कृषकों से अवलोकन करने के बाद सूची पर हस्ताक्षर करने है, जिसमें वह लिखेंगे कि कि वे ’आंकड़ों से संतुष्ट है। आगामी पेराई सत्र में केवल एसएमएस. पर्ची ही कृषकों के मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। किसान प्लाटवार आंकड़े जैसे पौधा/पेड़ी क्षेत्रफल, गन्ना प्रजाति, बेसिक कोटा एवं अनुमानित सट्टा आदि का अवलोकन /मिलान करेंगे। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि यदि उनके द्वारा अभी तक भी अपने गन्ने के सम्बन्ध में निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र (परिशिष्ट-1) भरकर नहीं दिया गया है तो उसे खतौनी/फर्द एवं आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र के साथ संलग्न कर अवश्य उपलब्ध करा दें। स्पष्ट किया है कि जो कृषक घोषणा पत्र उपलब्ध नहीं कराएंगे। उनका सट्टा संचालित नहीं होगा। सट्टा प्रदर्शन कार्य 30 अगस्त 2020 तक होगा। बाद में गन्ना सर्वेक्षण आंकड़ों में कोई संशोधन संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed