{"_id":"687d35635e9c5c9b26051fea","slug":"12-year-old-boy-dies-due-to-snake-bite-bijnor-news-c-27-1-bij1002-155329-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत
Sun, 20 Jul 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर। गांव धूंधली में सांप के काटने से करीब 12 वर्षीय यश पुत्र जितेंद्र सिंह की मौत हो गई। मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
चांदपुर क्षेत्र केे गांव धुंधली निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र यश घर पर सो रहा था। रात किसी समय बच्चे के किसी जहरीले जीव ने काट लिया। परिजनों ने बच्चे को फीना, नूरपुर, नहटौर, चांदपुर आदि अनेक चिकित्सकों को दिखाई। चिकित्सकों ने बच्चे को मृतक घोषित कर दिया। बच्चे के दादा राधेश्याम सिंह ने बताया कि बच्चे को रात में किसी जहरीले जीव ने काट लिया था। करीब तीन बजे बच्चे ने अपनी मां से बताया कि वह अजीब सा महसूस कर रहा है। सांस लेने में परेशानी सी हो रही है। परिजन बच्चे को लेकर सरकारी व प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर गए। चिकित्सकों ने बच्चों को सांप के काटना बताया तथा मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया। यश के एक भाई व दो बहने हैं। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था।