फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   12 passengers injured in truck and bus collision

ट्रक और बस की भिड़ंत में 12 यात्री घायल

Fri, 09 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
12 passengers injured in truck and bus collision
ट्रक और बस की भिड़ंत में 12 यात्री घायल
विज्ञापन

हल्दौर/झालू/नहटौर (बिजनौर)। गांव सुमालखेड़ी के निकट स्थित एक ढाबे के समीप ट्रक और बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस व ट्रक में सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। वहीं, अमरोहा से आम लेने आ रही पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव बालापुर के निकट सड़क किनारे खाई में पलटते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
चंडीगढ़ से एक प्राइवेट बस सवारियां लेकर बिहार जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बस गांव सुमालखेड़ी के निकट स्थित एक ढाबे के समीप पहुंची। इसी दौरान हल्दौर से बिजनौर की ओर जा रहे एक ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पुलिसबल के साथ पहुंचे और बस में सवार जनपद सहारनपुर निवासी चालक ओमप्रकाश, परिचालक जनपद बेरगढ़ झारखंड के थाना सारठ के गांव उबीया निवासी अजय कुमार राय, ट्रक चालक जनपद मैनपुरी के गांव बरियर निवासी शीलू, क्लीनर जनपद इटावा के गांव रंधौली निवासी वीर सिंह, जनपद मोहाली के गांव धनकपुर निवासी अमन कुमार, बिहार राज्य के जनपद अररिया थाना मलगांव के गांव चंदपुर निवासी सिकंदर आदि समेत करीब पांच लोगों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, मामूली रूप से घायल करीब आधा दर्जन लोगों ने अपना उपचार आसपास के निजी चिकित्सकों के यहां कराया है। बस क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने क्रेन से बस को हटवाया और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

वहीं, अमरोहा क्षेत्र के गांव ढकिया चमन निवासी मोहम्मद अहमद अपनी पिकअप गाड़ी से नहटौर से आम लेने आ रहा था। उसके साथ अमरोहा के थाना डिडौली के गांव पतई खालसा निवासी छोटू ,वीरेंद्र, दिनेश भी थे। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव बालापुर के निकट पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटने के बाद पेड़ से जा टकराई। जिसमें छोटू (25) पुत्र इकरार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मोहम्मद अहमद व दिनेश को भी चोट आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed