फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   12 lakh fraud with BJP district vice president

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के साथ 12 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 14 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
12 lakh fraud with BJP district vice president
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के साथ 12 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

नगीना। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान के साथ कृषि भूमि की खरीद में 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आने पर नगीना पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में नगीना के मोहल्ला सरायमीर निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने कहा है कि उन्होंने तथा मोहल्ला शाहजहीर निवासी बबीता पत्नी सुनील कुमार ने एक आराजी बढ़ापुर क्षेत्र के गांव सहारावाला में रम्मू व कीजा तथा शिवराज व तेजपाल निवासी ग्राम कुआखेड़ा बढ़ापुर से 12 लाख रुपये में बैनामा कराकर खरीदी थी, जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है। विक्रेता के बोक्सा जनजाति का होने का पता चलने पर पूरी जानकारी हासिल की गई तो पता चला है कि उनके साथ कुछ लोगों ने अपने को विक्रेता बताकर व अपने फोटो व अपने अंगूठे लगाकर प्रार्थी व बबीता के साथ धोखाधड़ी करके आराजी का बैनामा 18 जनवरी 2021 को उनके नाम कर 12 लाख रुपए हड़प लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उधर भाजपा नेता प्रमोद चौहान ने बताया कि उन्होंने अदालत में रजिस्ट्री कैंसिलेशन के लिए वाद दायर भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed