फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   12 houses built on the pond, the department put red marks

तालाब पर बने 12 मकान, विभाग ने लगाए लाल निशान

Thu, 05 May 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
12 houses built on the pond, the department put red marks
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में तालाब की भूमि की पैमाइश करते हल्का लेखपाल। - फोटो : NAZIBABAD
तालाब पर बने 12 मकान, विभाग ने लगाए लाल निशान
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव हरचंदपुर में दो तालाबों की भूमि पर ही लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर पक्के मकान बना लिए। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत हुई तो राजस्व विभाग की टीम पैमाइश करने के लिए पहुंची। पैमाइश में दो तालाबों की भूमि पर 12 मकान कब्जा कर बने हुए पाए गए। जिन पर विभाग की टीम ने लाल निशान लगा दिया है। लाल निशान लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया है।
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर गांव के तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की थी। जिससे बाद प्रशासन हरकत में आया। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान नौबहार सिंह की मौजूदगी ने ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन पाल और हल्का लेखपाल शेखर ने गांव के राघावाली तालाब व प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित तालाब की पैमाइश की। लेखपाल शेखर ने बताया कि राघावाली तालाब का रकबा 0.190 हेक्टेयर है, जबकि पैमाइश में 0.100 हेक्टेयर पाई गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित तालाब का रकबा 0.114 हेक्टेयर है और पैमाइश में मात्र 0.063 हेक्टेयर पाया गया।
विज्ञापन

दोनों तालाबों की भूमि पर कुछ ग्रामीणों ने मकान बनाकर और लकड़ी, कूड़ी आदि सामान रखकर कब्जा किया हुआ था। लेखपाल ने बताया कि तालाबों की भूमि पर आ रहे 12 मकानों पर लाल निशान लगाकर ग्रामीणों को कब्जा हटाने को कहा गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों को नोटिस भी दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन पाल का कहना है कि जल्द ही दोनों तालाबों से अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटवाकर सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed