{"_id":"60fefd2c8ebc3e582219952b","slug":"1165-got-vaccinated-for-going-on-a-foreign-trip-bijnor-news-mrt549169549","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश यात्रा पर जाने को 1165 ने कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश यात्रा पर जाने को 1165 ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। विदेशों में कोरोनारोधी टीकाकरण की अनिवार्यता के चलते जनपद बिजनौर से विभिन्न देशों की यात्रा पर जाने के लिए अब तक जिले के लगभग 1165 लोगों ने एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर स्वयं को प्रतिरक्षित कराया है। अफसरों के अनुसार जिले भर में शनिवार रात तक लगभग पौने आठ लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर हर कोई परेशान है। इसी ध्यान में रखते हुए जनपद के लोग अब स्वयं को सुरक्षा का टीका लगवाने के लिए तेजी से जागरूक दिखा रहे हैं। देशभर के साथ-साथ जिले में भी 16 जनवरी से ही कोरोना रोधी टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर 24 जुलाई की रात तक कुल सात लाख 73 हजार 838 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है। इनमें पहली डोज से आच्छादित होने वालों में छह लाख 50 हजार 352 लोग शामिल हैं, जबकि दूसरी खुराक से एक लाख 23 हजार 486 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। विदेशों में जाने के लिए भारत और अन्य सभी देशों की सरकारों ने यात्रा से पूर्व टीकाकरण का प्रमाण अनिवार्य किया है। इसी के चलते अब तक लगभग 1165 लोगों ने विदेशयात्रा पर जाने के लिए स्वयं को सुरक्षा का टीका लगवाया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.अशोक कुमार के अनुसार जनपद में लगातार टीकाकरण अभियान जारी है। अब सुरक्षा का टीका लगवाने के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। रोजाना जिले भर के टीकाकरण केंद्रों पर लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर ही लोगों को प्रतिरक्षित किया जाता है।