फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फौलादी इरादों से देश की सरहदों की भी रक्षा कर रही नारी

फौलादी इरादों से देश की सरहदों की भी रक्षा कर रही नारी

Wed, 30 Jan 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
फौलादी इरादों से देश की सरहदों की भी रक्षा कर रही नारी
फौलादी इरादों से देश की सरहदों की भी रक्षा कर रही नारी
विज्ञापन

बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन के मिशन अपराजिता अभियान के अंतर्गत कृष्णा कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा ने कहा कि बेटियों को समाज में अपनी जिम्मेदारी का एहसास ज्यादा है। वे समाज को बदलने की क्षमता रखती हैं और बदलने की कोशिश भी कर रही हैं। नारी शक्ति ने दिखा दिया है कि उनके बिना कोई भी सामाजिक परिवर्तन मुमकिन नहीं है।
कहा कि पुलिस पर फोन न उठाने और सही से बात न करने के आरोप लगते रहे हैं। इसी छवि को बदलने के लिए डायल 100 के लखनऊ के स्टाफ में लड़कियों को रखा गया है। कहा कि नारी शक्ति प्रशासनिक, राजनैतिक और सामाजिक स्तर से समाज में नई चेतना ला रही है। देश के सर्वोच्च पदों को नारी सुशोभित करते हुए अपनी शक्ति का एहसास करा चुकी हैं। नारी शक्ति समाज को नई दिशा दे रही है। बात बहादुरी की हो, बच्चों को उच्चा शिक्षण में सहयोग देने की या समाज के लिए अन्य कार्यक्रम चलाने की, हर जगह नारी शक्ति का पूरा सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारी अब अबला नहीं बल्कि सबला है। कभी घर से न निकलने की पाबंदियों में रहने वाली नारी शक्ति अब देश की सरहदों की रक्षा कर रही है। नारी शक्ति ने दिखा दिया है कि वे दिखने में कोमल भले हैं, लेकिन उनके इरादे फौलाद की तरह अटल हैं। अपने फौलाद के इरादों के सहारे वे हर क्षेत्र में कामयाब हो गई है। अब कामयाबी हासिल करने में लड़कों से ज्यादा मिसाल लड़कियों की दी जाती है। प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि देश में नारी शक्ति जाग रही है। देश को आगे ले जाने में हर क्षेत्र में नारी शक्ति का अहम योगदान है। कॉलेज के प्रबंधक निदेशक पवन कुमार ने कहा कि कॉलेज में अधिकतर टॉपर बेटियां ही बनती हैं। छात्राओं के आगे बढ़ने से बाकी परिवार भी अपनी की लड़कियों को पढ़ा रहे हैं। कहा कि नारी समाज को खुद भी नारी समाज को सम्मान देना चाहिए। इस दौरान संजीव कुमार, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खां, हेड कांस्टेबल आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देश की रक्षा की भी जिम्मेदारी
छात्रा आकृति सिंह के अनुसार बेटी के हाथ में अब रसोई का सामान ही नहीं बल्कि देश की रक्षा के लिए हथियार भी हैं। नारी शक्ति को दुनिया सलाम कर रही है। समाज अब नारी शक्ति के लिए अपनी सोच बदल चुका है।

विश्व कर रहा सलाम
आयुषी सिंह के अनुसार नारी शक्ति को विश्व सलाम कर रहा है। हर क्षेत्र में नारी की शक्ति का डंका है। अब परिवार भी बेटियों को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।


मिल रहा सम्मान
नूर फातिमा के अनुसार हर समाज में अब बेटी को सम्मान मिल रहा है। यह सम्मान बेटियों को पहले से ही मिलना चाहिए था। जो भी हो अब बेटी को समाज में सम्मान से देखा जाता है।

बेटियों को पढ़ाएं-लिखाएं
छात्रा रहनुमा के अनुसार नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा सबसे बड़ा अधिकार है। सभी परिवार अपनी बेटियों को पढ़ा लिखाकर जागरूक करें।

अब महिला हो रही सशक्त
जूही के अनुसार महिला सशक्तिकरण अब तेजी से हो रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए समाज बहुत प्रयास कर रहा है। अब नारी पहले से सशक्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed