फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान समस्याओं को कलक्ट्रेट पर गरजे सपाई

किसान समस्याओं को कलक्ट्रेट पर गरजे सपाई

Sun, 09 Dec 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
किसान समस्याओं को कलक्ट्रेट पर गरजे सपाई
अमरोहा। क्षेत्रीय किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर तत्काल समस्याओं का समाधान नहीं कराने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सूखवीर सिंह को सौंपकर बताया कि भाजपा सरकार में किसान पूरी तरह से परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में हजारों किसानों के पास लाखों बीघा गन्ना है, लेकिन चीनी मिल ने सर्वे के नाम पर खानापूर्ति कर ली। अब किसानों को पर्ची नहीं मिल पा रही हैं। जिस कारण किसान कोल्हू और क्रशर पर कौड़ियों के दाम में गन्ना बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों किसानों के सट्टे काट दिए गए हैं। बटाई और ठेके पर खेती करने वाले सट्टे शीघ्र बहाल किए जाएं। हसनपुर और धनौरा में गंगा किनारे खेती करने वाले गन्ना किसानों को गन्ने का सर्वे कराकर पर्ची दी जाए। गन्ना विभाग ने द्वारा पर्ची के पक्के कलेंडर को संशोधित कर उसका वितरण किया जाए। कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह में समस्याओं समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed