{"_id":"5bf990bebdec22413d18ef21","slug":"11543082174-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना के जिला प्रमुख के नेतृत्व में बिजनौर से 200 कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना के जिला प्रमुख के नेतृत्व में बिजनौर से 200 कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
जिले से 200 शिवसैनिक पहुंचे अयोध्या
धामपुर। शिवसेना के जिला प्रमुख आरके आर्य बिजनौर जिले से करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या से आरके आर्य ने बताया कि अभी बिजनौर से इतने ही कार्यकर्ताओं के और पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम पर सत्ता में आई, सत्ता में आने के बाद देश के प्रदेशों में भाजपा की सरकार को बनाने में लग गई है। भाजपा का देश में दो तिहाई हिस्से पर राज है। मंदिर के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता में आई भाजपा सत्ता मिलने ही मंदिर निर्माण को भूल गई है। लेकिन शिवसैनिक भगवान राम को भूलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में मंदिर का शिलान्यास होगा।