फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दशलक्षण पर्व के चौथे दिन श्रद्वालु ने तीर्थंकर की उतारी आरती

दशलक्षण पर्व के चौथे दिन श्रद्वालु ने तीर्थंकर की उतारी आरती

Tue, 18 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
दशलक्षण पर्व के चौथे दिन श्रद्वालु ने तीर्थंकर की उतारी आरती
‘मन, वचन, कार्य की सरलता ही आर्जव धर्म’
विज्ञापन

नजीबाबाद। दशलक्षण पर्व के चौथे दिन पंडित अभिषेक जैन ने कहा कि दशलक्षण पर्व आत्मा को निर्मल बनाने का पर्व है। श्रद्धालुओं ने तीर्थकर की आरती उतारी।
सोमवार को श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित शांतिधारा और सामूहिक पूजन कार्यक्रम में धर्म चर्चा करते हुए पंडित अभिषेक जैन ने कहा कि दशलक्षण पर्व के सभी दस अंगों का पालन अपनी आत्मा से करना चाहिए। उन्होंने सत्य वचन को व्यवहार में लाने, आत्मा को निर्मल बनाने की सलाह दी। शांतिधारा संजय जैन की ओर से की गई। श्रद्धालुओं ने तीर्थंकर भगवान की आरती की। पारसनाथ जैन, जिनेश्वरदास जैन, प्रेमचंद जैन, ज्ञानचंद जैन, संदीप जैन, अजय जैन, दीपक जैन, जितेंद्र जैन, समला जैन, सुनीता, संध्या जैन, सुषमा जैन, रुक्मिणी जैन, रश्मि जैन, अलका जैन, रैना जैन, मंजू जैन, कुमकुम जैन आदि ने श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, श्री दिगंबर जैन सरजायती मंदिर में भगवान का अभिषेक और पूजा प्रक्षाल की। इससे पूर्व दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन पंडित अभिषेक जैन ने कहा कि आर्जव धर्म मन को स्थिर, पाप को नष्ट करने वाला और सुखदायी है। उन्होंने आर्जव धर्म को आचरण में लाने, उसका पालन और श्रवण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मन, वचन, कार्य की सरल प्रवृत्ति का नाम ही आर्जव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed