फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार

शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार

Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार
शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार
विज्ञापन

नगीना। रामडोल के जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम अटल राय ने थाने में नगरवासियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी त्योहारों को सद्भाव और प्रेमभाव के साथ मनाना चाहिए। जिलाधिकारी ने रामडोल के जुलूस के अवसर पर शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

शुक्रवार शाम डीएम ने हमारे देश की पहचान एकता में अनेकता से है। एसपी उमेश कुमार ने नगरवासियों से अपील की है कि वे जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग दें। कहा कि शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जुलूस के आयोजकों और अखाड़े के खलीफाओं और उस्तादों को भी चेताया कि वे अखाड़े के खिलाड़ियों पर कड़ी निगरानी रखें। इस दौरान एसडीएम गजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत सिंह श्रीवास्तव, पूर्व पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान, जुलूस के आयोजक लाला हरि गोपाल, साहू रविशचंद अग्रवाल, गन्ना समिति के चेयरमैन अरशद मसूद, कुंवर कृष्ण बल्देव सिंह, काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम, भाजपा नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी, डॉ. भूपेश कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, अनूप वाल्मीकि, अरविंद गहलौत, राजू विश्नोई, शेख इरशाद, टिकेंद्र विश्नोई, चौधरी दिग्विजय सिंह, हर्ष गोयल, अरशद प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed