{"_id":"5b79affb42c79246353babb2","slug":"11534701563-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी छिपे से कच्ची शराब की बिक्री होती मिली तो बीट के सिपाही नपेंगे: सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी छिपे से कच्ची शराब की बिक्री होती मिली तो बीट के सिपाही नपेंगे: सीओ
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची शराब बिकती मिली तो नपेंगे बीट के सिपाही
धामपुर। सीओ महावीर सिंह ने सर्किल के तीनों थानों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वेे अपने क्षेत्रों के दरोगाओं और पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करें, उन्हें हिदायत दें कि यदि उनके क्षेत्र के गांवों में कच्ची शराब की बिक्री होती मिली तो उस क्षेत्र दरोगा और बीट के सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सीओ ने बताया कि पुलिस की ओर से कच्ची शराब की बिक्री करने वालों का पता लगाया जा रहा है। सूचना मिली है कि धामपुर, नहटौर और स्योहारा के कुछ गांवों में कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है। पिछले दिनों स्योहारा के गांव दिनदारपुर में यूरिया मिक्स अल्कोहल के पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, उसके दो साथी अभी भी बीमार है। सीओ ने ग्रामीणों को सुझाव दिया है कि यदि उनके गांव में कोई भी व्यक्ति कच्ची शराब बेच रहा है तो इसकी सूचना 9454401534 पर दें। पुलिस आरोपी पर तुरंत कार्रवाई करेगी, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।