{"_id":"5b6b4be34f1c1ba33e8b5d18","slug":"11533758435-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामडोल शोभायात्रा में अतिरिक्त फोर्स लागने को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामडोल शोभायात्रा में अतिरिक्त फोर्स लागने को सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर भव्य रामडोल शोभा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है।
बुधवार को कमेटी अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे। यहां एसपी को चार सितंबर को नगर में निकलने वाली भव्य पारंपरिक और ऐतिहासिक शोभा यात्रा के संबंध में ज्ञापन सौंपा। शोभायात्रा मोहल्ला कोट स्थित प्राचीन रियासत वाले मंदिर से शुरू होकर शहर के मोहल्ला कोट चौराहा, बाजार शफात पोता, बेगम सराय, कटरा, गुजरी, बसावन गंज, कोतवाली, बड़ा बाजार, जट बाजार, तहसील, मोहल्ला चौक, कालाकुआं, रज्जाक चौकी होते हुए पनवाड़ी पर स्थित यादव मंदिर पर संपन्न होगी। कमेटी के पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा कि शोभायात्रा में सैकड़ों झांकियों के अलावा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाए। एसपी ने पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन की ओर से सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान मनोज अग्रवाल, पीयूष शर्मा, अजय चतुर्वेदी, मनु शर्मा, विवेक शर्मा, देव गौतम संजय गर्ग, विशाल गोयल, कुंवर विनीत अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, मनुज गोयल, संजीव गोयल, प्रदीप शर्मा, मयंक शर्मा मौजूद रहे।