{"_id":"5b65fb674f1c1bb24b8b6d5e","slug":"11533410151-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम में महिला ग्राम प्रधान को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम में महिला ग्राम प्रधान को किया निलंबित
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। ग्राम पंचायत भनेड़ा में कराए गए विकास कार्यों में गबन के मामले में ग्राम प्रधान हुस्ना नाज फंस गई है। डीएम अटल कुमार रॉय ने उन्हें निलंबित कर दिया है। जांच के बाद करीब तीन लाख रुपये का गबन करने का मामला सामने आया था।
किरतपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत भनेड़ा निवासी नसीम अहमद, हाजी तौफीक, नसीम, अशरफ ,आरिफ, तेजपाल सिंह, नदीम अहमद, मोहम्मद अशरफ ने ग्राम प्रधान हुस्ना नाज पर गबन करने का आरोप लगाकर डीएम से शपथ पत्रों के साथ शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि ग्राम प्रधान गांव में खुली बैठक नहीं करती। मनरेगा तथा राज्य वित्त और 14वें वित्त से कराए गए कार्यों में उन्होंने भारी गड़बड़ी की हैं। सीसी रोड निर्माण समेत विभिन्न कार्यों में धनराशि का गबन किया गया है। ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए गठित तकनीकी टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की थी। जांच में करीब तीन लाख रुपये का गबन सामने आया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने जून माह में ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने ग्राम प्रधान को निलंबित करने की पुष्टि की है।