{"_id":"5b4f7f0e4f1c1bbd298b4a76","slug":"11531936526-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने डीएम से की ग्राम प्रधान की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने डीएम से की ग्राम प्रधान की शिकायत
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पर शौचालयों के निर्माण में धांधली का आरोप
बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र के गांव मंडौरा मिठाई के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर शौचालय बनवाने के नाम पर धांधली करने का आरोप लगाया है। बुधवार को ग्रामीण हेमराज सिंह, इंद्रपाल, नरेंद्र, अलिशान, सुंदरी, दयावती, कैलाश, ओमकार, सुभाष, धर्मपाल, शरुपिया, कौशल, रतिराम, लाल सिंह आदि ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि उन्होंने शौचालय बनाने के लिए आवेदन किया था। ग्राम प्रधान ने शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि निकाल ली। इसके बावजूद शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मामले को लेकर ब्लाक से लेकर तहसील तक में पहुंचे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच करा कड़ी कार्रवाई की मांग की है।