{"_id":"5b2a93e84f1c1b95598b5382","slug":"11529517032-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छह हजार से अधिक जिलावासी करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छह हजार से अधिक जिलावासी करेंगे योग
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज छह हजार से अधिक जिलावासी करेंगे योग
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह हजार से अधिक जिला वासी योग करते हुए निरोगी रहने का संकल्प लेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा, सभी सांसद व विधायक और अन्य प्रतिनिधि भी योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। तहसील, ब्लॉक स्तर पर भी योग शिविर लगाए जाएंगे।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्तमान समय में अव्यवस्थित खानपान व जीवन शैली का प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अनेक प्रकार के रोग मनुष्य शरीर में घर करते जा रहे हैं। इन रोगों से छुटकारा पाने के लिए वैसे तो शारीरिक व्यायाम सर्वोत्तम उपाय है। लेकिन हर कोई इसके लिए समय नहीं निकाल पाता है। ऐसे में योग शरीर को निरोगी बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है। योग दिवस पर जिले में भी कई जगह पर बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिले का प्रमुख योग शिविर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। यहां पर छह हजार से अधिक जिला वासी योग करेंगे। सभी प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे ।साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे। बिना पास के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मैदान में योग के सजीव प्रसारण के लिए चार डिजिटल स्क्रीन भी लगाई गई हैं। योग शिविर में स्कूली बच्चों से लेकर खिलाड़ियों, युवाओं, व्यापारियों हर वर्ग की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा सामाजिक व पतंजलि से जुड़ी संस्थाएं भी योग कार्यक्रम करा रही हैं। ये गली मोहल्लों में योग शिविर लगाएंगी। बृहस्पतिवार को जिले में दर्जनों जगह पर योग शिविर लगने का अनुमान है। क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी के अनुसार स्टेडियम में योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।