फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्राम पंचायत अधिकारियों ने किया सामूहिक उपवास

ग्राम पंचायत अधिकारियों ने किया सामूहिक उपवास

Sun, 03 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने किया सामूहिक उपवास
बिजनौर। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ-ग्राम विकास अधिकारी संघ (एसोसिएशन) समन्वय समिति ने 30 प्रतिशत पद सीनियरटी के आधार पर प्रोन्नति देने तथा सातवां वेतन आयोग का लाभ दिलाने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक उपवास किया। मांगे पूरी नहीं होने पर पांच जून को लखनऊ में आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को संघ के बैनर तले ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन में परिसर में एकत्रित हुए और एक दिवसीय सामूहिक उपवास पर बैठ गए। अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की बात तो छोड़िए सरकार उन्हें छठे वेतनमान के अनुसार भी ग्रेड पे पूरा नहीं दे रही है। छठे वेतनमान पर 2800 रुपए ग्रेड पे दिया जाना चाहिए, जबकि वर्तमान में उन्हें 2000 ग्रेड पे मिल रहा है, जो नियम विरुद्ध है। इसके लिए संघ द्वारा पूर्व में भी कई बार धरने-प्रदर्शनों के माध्यम से शासन-प्रशासन को जगाने की कोशिश की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अध्यक्ष ने दस साल प्रथम प्रोन्नति, 16 वर्ष पर द्वितीय, 26 साल पर तृतीय प्रोन्नति देने, ग्राम विकास अधिकारियों की योग्यता 12 वीं से बढ़ाकर स्नातक करने, ट्रिपल सी के स्थान पर कंप्यूटर ओ लेवल करने सहित तीन सूत्रीय मांगें की गईं। धीरज के अनुसार पांच जून को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत त्रिवेदी और गगेश शुक्ला के नेतृत्व में आमरण अनशन किया जाएगा। उपवास करने वालों में हेमेंद्र सिंह, महेशचंद्र शर्मा, संजय सिंह, स्वाती, अमरजीत, सचिन भाटबघ, बतीश कुमार, विकास चौहान, विवेक कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed