फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कई गांवों की बिजली गुल, कई जगह पेड़ गिरने से नुकसान

कई गांवों की बिजली गुल, कई जगह पेड़ गिरने से नुकसान

Sun, 03 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कई गांवों की बिजली गुल, कई जगह पेड़ गिरने से नुकसान
नजीबाबाद/जलालाबाद/मंडावली। शुक्रवार रात आई आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह पड़े गिरने से यातायात बाधित रहा। बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही। उधर, मंडावली क्षेत्र में एक क्रेशर पर आग लगने से लाखों रुपये की क्षति पहुंची।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के गांव मोहनपुर में आंधी के चलते अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से क्रेशर में आग लग गई। आग तेजी से फैलने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेेड टीम और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से आग को बुझाया गया, मगर तब तक क्रेशर पर काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। मोहनपुर निवासी युद्धवीर सिंह के क्रेशर को चला रहे दिनेश अग्रवाल ने अग्निकांड में लाखों रुपये की क्षति पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन

उधर, मंडावली क्षेत्र केक गांव नियामपुर, कांठपुर, दहीरपुर में विद्युत लाइनों पर पेड़ टूटकर गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे शनिवार शाम तक क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल सकी थी। भीषण गर्मी में बगैर बिजली लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, मोटा महादेव मंदिर और गांव राहतपुर के निकट हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात काफी देर तक बाधित रहा। काफी मशक्कत के बाद पेड़ हट पाने पर यातायात सुचाय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ गिरने से बनी जाम की स्थिति
जलालाबाद में फ्लाई के नजदीक खड़े यूकेलिप्टस का ऊपरी हिस्सा टूटकर फ्लाईओवर पर गिर गया। हालांकि कोई राहगीर पेड़ की चपेट में नहीं आया, लेकिन काफी देर तक फ्लाईओवर पर वन-वे यातायात रहने से रुक-रुककर जाम की स्थिति बनती रही। क्षेत्र में ठप हुई विद्युत आपूर्ति 18 घंटे बाद सुचारु होने से नागरिकों ने राहत की सांस ली। जबकि नगर पंचायत क्षेत्र से सटे कई गांवों की बिजली दिन भर गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed