{"_id":"5b0afed14f1c1b9c6e8b4e11","slug":"11527447249-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बाइक टकराईं, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बाइक टकराईं, चार घायल
Updated Mon, 28 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर लुकादड़ी के निकट दो बाइक आमने-सामने टकराने से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए।
धामपुर के गांव ढाकी निवासी महेश कुमार अपनी मां यशोदा के साथ बाइक से कोटद्वार सिद्धबली मंदिर से लौट रहे थे। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर नजीबाबाद से पांच किलोमीटर पूर्व गांव लुकादड़ी के सामने से आ रही बाइक से महेश की बाइक टकरा गई। दोनों बाइक टकराने से दोनों बाइक पर सवार लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर नगर पंचायत साहनपुर के मोहल्ला ऊंटवान निवासी सुहेल और नावेद सवार थे। दोनों बाइक पर सवार महिला सहित चारों लोगों के चोटें आईं तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। रविवार को दिन में लगभग एक बजे हुई घटना के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार दिलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बिजनौर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक अपने कब्जे में ले ली।